राज्यमंत्री ने 6.95 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया, तत्पश्चात जरुरतमंद गरीबों को क़रीब 14 सौ कंबल वितरित किए


राज्यमंत्री ने 6.95 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया, तत्पश्चात जरुरतमंद गरीबों को क़रीब 14 सौ कंबल वितरित किए 

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर करीब 1400 पात्र लोगों को कंबल भी वितरित किए। कुल 6 करोड़ 95 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी गई।यह कार्यक्रम नगर पंचायत टिकैतनगर के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। 


राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के लिए योजनाएं चला रही है, जिससे उन्हें लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को दोहराया कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा या बेघर नहीं रहेगा मंत्री ने बताया कि सरकार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के माध्यम से गरीबों को मकान उपलब्ध करा रही है, वहीं निशुल्क राशन भी मुहैया करा रही है। किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना,हर घर शौचालय, 20 घंटे लाइट, सरकार देने का कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि सरकार नगर पंचायतों और गांवों को भी विकास से तेजी के साथ जोड़ रही है। उन्होंने इन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री की प्रेरणा का परिणाम बताया।इस अवसर पर मंत्री सतीश शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने टिकैतनगर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना ये विकास कार्य संभव नहीं थे।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रिंकू सिंह, कमलाकांत द्विवेदी, हरीश द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक मौर्या, वीरेन्द्र पाण्डेय, व्यापार मण्डल अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला,भाजपा नेता रामकुमार सोनी, क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ,नायब तहसीलदार दिनेश पाण्डेय , अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी, लिपिक राजकुमार पाण्डेय, सभासद गण परशुराम रावत उदयराज रावत, राजकुमार रावत, सपन जैन, क्रांति कश्यप, अंकुर यज्ञसैनी, मो.जुबेर अहमद, आशु विश्वकर्मा, सुधीर यज्ञसैनी, राजेश शर्मा, पूर्व सभासद बृजेश रावत, राकेश शुक्ला धर्मराज कश्यप, अरूण द्विवेदी, शिवकुमार गुप्ता, रमेशचन्द्र यज्ञसैनी, प्रधान पंकज मिश्रा, प्रधान अवधेश मिश्रा, विजय गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।